भारतीय सेना एआई इम्पैक्ट समिट में अपनी बढ़ती एआई के एकीकरण को प्रदर्शित करेगी। इसका उद्देश्य रक्षा सेवाओं को सुदृढ़ करना, परिचालन क्षमता बढ़ाना और भविष्य के लिए तैयार रक्षा क्षमताओं को विकसित करना है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सेना ने कहा कि आगंतुक नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्थित भारतीय सेना के एआई स्टॉल पर अत्याधुनिक, दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों का अवलोकन कर सकते हैं।
यह स्टॉल उन्नत नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सम्मेलन के विषय लोग, ग्रह तथा प्रगति को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। सेना का ए.आई स्टॉल बुधवार को लक्ष्य में एआई – सैन्य उपकरणों की तैयारी बढ़ाना विषय पर भी प्रस्तुति देगा। इस सत्र में वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व, उद्योग जगत के अग्रणी और शैक्षणिक विशेषज्ञ परिचालन परिवर्तन, जिम्मेदार एआई और रक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-आधारित उत्कृष्टता पर संवाद के लिए एक साथ आएंगे।