भारतीय सेना ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत सहयोगात्मक अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से पूरी तरह से स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित प्रणाली विकसित की जाएगी। इस का उद्देश्य डिजिटल सूचना परिदृश्य में उभरती चुनौतियों का समाधान करना है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Site Admin | जनवरी 23, 2026 1:30 अपराह्न
भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ भारतीय सेना ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर