मार्च 13, 2026 6:35 अपराह्न

printer

भारतीय सेना ने नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय एडिटिव मैन्‍युफैक्‍चरिंग संगोष्ठी-2026 में भाग लिया

भारतीय सेना ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय एडिटिव मैन्‍युफैक्‍चरिंग संगोष्ठी-2026 में भाग लिया। इसमें सरकार, सशस्‍त्र बलों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने देश के विनिर्माण तंत्र और सामरीक क्षमता को मजबूत करने में एडिटिव मैन्‍युफैक्‍चरिंग की बढती भूमिका पर विचार विमर्श किया। रक्षा मंत्रसलय ने बताया कि इस संगोष्‍ठी ने भारतीय सेना को राष्‍ट्रीय हितधारकों के साथ संवाद करने और एडिटिव मैन्‍युफैक्‍चरिंग तकनीकों को तेजी से अपनाने के तरीकों का पता लगाने के लिए महत्‍वपूर्ण मंच प्रदान किया। भारतीय सेना के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व इलेक्‍ट्रोनिकी और मकैनिकल इंजीनियर कोर के महानिदेशक लेफि्टनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी ने किया।

एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल डिज़ाइन डेटा का उपयोग करके परत-दर-परत जोड़कर 3डी वस्तुएं बनाने की एक प्रक्रिया है। इससे जटिल संरचनाएं बनाना संभव होता है और सामग्री की बरबादी कम होती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला