रांची सैन्य स्टेशन में आयोजित पूर्वी कमान अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को वीरता पूर्ण कार्यों और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी समेत सेना के अन्य अधिकारियों ने सैनिकों सम्मानित किया।
लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी ने उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता और अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए विभिन्न सैन्य इकाइयों को जीओसी-इन-सी यूनिट प्रशंसा से भी सम्मानित किया।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।