मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 9, 2024 1:58 अपराह्न

printer

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में वालोंग की लड़ाई की याद में दिबांग घाटी जिले से मोटर साइकिल अभियान को रवाना किया

भारतीय सेना ने कल अरुणाचल प्रदेश में वालोंग की लड़ाई की याद में दिबांग घाटी जिले से मोटर साइकिल अभियान को रवाना किया। तीन दिवसीय अभियान को दाओ डिवीजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर, मेजर जनरल वी.एस. देशपांडे ने हरी झंडी दिखाई। यह अभियान सोमवार को ऐतिहासिक वालोंग युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा।

 

    अरुणाचल प्रदेश में इस अभियान का उद्देश्य राज्य के सीमावर्ती इलाकों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से सवार क्षेत्र के स्थानीय समुदायों से जुड़कर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे।

 

    यह अभियान वालोंग की लड़ाई के 62 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर को शुरू हुआ था।