मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 25, 2024 5:59 अपराह्न | भारत - खान क्‍वेस्‍ट

printer

भारतीय सेना की टुकड़ी आज मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के लिए रवाना हुई।

 

 

भारतीय सेना की टुकड़ी आज मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्‍त तक चलेगा। 40 सैनिकों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की बटालियन द्वारा किया जा रहा है। एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी इस दल में शामिल हैं।

 

अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को शांति अभियानों के लिए तैयार करना है। यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में अमरीका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच शुरू हुआ था। वर्ष 2006 से, यह अभ्यास बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में बदल गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला