मई 3, 2026 1:29 अपराह्न

printer

भारत-कंबोडिया सैन्य अभ्यास सिनबैक्‍स के लिए भारतीय सेना का दल कंबोडिया रवाना

भारत और कंबोडिया के बीच दूसरे सैन्य अभ्यास सिनबैक्‍स के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी कंबोडिया रवाना हो गई है। सेना के अपर लोक सूचना महानिदेशक ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह अभ्यास 4 से 17 मई तक होगा जिसका उद्देश्य दोनों देशों की सेना के बीच अर्धशहरी परिवेश में किसी भी अभियान के लिए तालमेल को बेहतर करना है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियान के दौरान शांति रक्षक बलों के आतंकरोधी अभियानों की तरह होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला