मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 1, 2024 6:57 अपराह्न

printer

भारत-अमरीका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार के 15वें संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी रवाना

भारत-अमरीका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार के 15वें संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी आज रवाना हो गई। यह अभ्यास कल से 22 नवंबर तक अमरीका के इडाहो में ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया जाना है।

 

इसी अभ्यास का पिछला संस्करण पिछले साल दिसंबर में उमरोई, मेघालय में आयोजित किया गया था। भारत और अमरीकी सेना के बीच यह साल का दूसरा अभ्यास होगा। पिछला अभ्यास-युद्ध अभ्यास 2024, सितंबर में राजस्थान में आयोजित किया गया था।

 

    रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले दोनों देशों की टुकड़ियों में प्रत्येक में 45 कर्मी शामिल होंगे। भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व विशेष बल इकाइयों द्वारा किया जाएगा और अमरीकी सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व अमरीका की ग्रीन बेरेट्स द्वारा किया जाएगा।

 

    वज्र प्रहार अभ्यास रेगिस्तान और अर्ध रेगिस्तानी वातावरण में संयुक्त विशेष बल संचालन को निष्पादित करने में दोनों देशों की क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह अभ्यास उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर केंद्रित होगा।