पुर्तगाल में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंडल ने लिस्बन के डिप्लोमेटिक बाजार में भारतीय प्रदर्शनी के लिए राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डे-सोसा का स्वागत किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय दूतावास ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत और पुर्तगाल के बीच 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों का उत्सव और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है।
पांच नवम्बर को भारत और पुर्तगाल ने राजनीतिक समीक्षा, आर्थिक, सांस्कृतिक और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित अपने पांचवें विदेशी कार्यालय संवाद का आयोजन किया। दोनों पक्ष, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन और शिक्षा में सहयोग को लेकर चर्चा की तथा लम्बित द्विपक्षीय समझौतों में तेजी लाने पर सहमत हुए।
दोनों देशों ने भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचारों का आदान प्रदान भी किया। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।
दोनों देशों ने भारत से पुर्तगाल की कई उच्च स्तरीय यात्राओं सहित 50 वर्षों से बहाल राजनयिक संबंधों को दर्शाने वाले कार्यक्रमों की सफलता का भी उल्लेख किया।