चंडीगढ़ की सुखना झील पर आज भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले ने देशभक्ति और हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान में अद्भुत फॉर्मेशन और तिरंगे के रंग के धुएं के निशान दिखाई दिए।
सेना ने तेजस और युवा फॉर्मेशन, बैरल रोल, हाई स्पीड क्रॉस, डीएनए, हार्ट और लूप पैंतरेबाज़ी सहित कई विस्मयकारी हवाई करतबों का प्रदर्शन किया, जो अद्वितीय समन्वय और उड़ान कौशल को दर्शाते हैं।
यह उत्सव कल तक जारी रहेगा।