फ़रवरी 27, 2026 10:08 अपराह्न | Vayu Shakti in Rajasthan

printer

भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के पोखरण में वायु शक्ति 2026 अभ्यास में युद्ध तैयारियों का प्रदर्शन किया

भारतीय वायुसेना ने आज राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वायु शक्ति 2026 अभ्यास किया। इस दौरान वास्तविक युद्ध परिदृश्य में वायुसेना की युद्ध तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक हमले किए। सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 विमानों ने कृत्रिम हमले किए। सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली ने हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला