भारत ने गुजरात के अहमदाबाद में 30वें कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं की 44-48 किलोग्राम वर्ग में प्रीति स्मिता भोई ने स्नैच में 63 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 87 किलोग्राम का भारोत्तोलन किया। उन्होंने कुल 150 किलोग्राम के साथ फिनिश किया। पुरूषों के 56-60 किलोग्राम वर्ग में धर्मज्योति देवघारिया ने स्नैच में 97 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 127 किलोग्राम का भार उठाकर भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने कुल 224 किलोग्राम के साथ फिनिश किया।
Site Admin | अगस्त 25, 2025 2:18 अपराह्न
भारत ने 30वें कॉमनवेल्थ भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीता