भारत ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले 33वें पक्षकारों के सम्मेलन- सी.ओ.पी-33 की मेजबानी के अपने प्रस्ताव को वापस ले लिया है। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-यू.एन.एफ.सी.सी.सी के अंर्तगत आयोजित किया जाता है। इस निर्णय की जानकारी 2 अप्रैल को एशिया-प्रशांत समूह को दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में सी.ओ.पी-28 के उच्च स्तरीय खंड के उद्घाटन के अवसर पर अपने विशेष संबोधन में इस प्रस्ताव को रखा था।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 6:23 पूर्वाह्न
भारत ने वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले 33वें पक्षकारों के सम्मेलन की मेजबानी के अपने प्रस्ताव को वापस लिया