नवम्बर 25, 2025 7:28 अपराह्न | DeafOlympics | India | Tokyo

printer

भारत ने टोक्यो में बधिर ओलंपिक में 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीतें

भारत ने टोक्यो में बधिर ओलंपिक में अपने निशानेबाजी अभियान का समापन सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल 16 पदकों के साथ किया। भारतीय निशानेबाजों ने 10 दिन की प्रतियोगिता में कुल 39 में से 16 पदक जीते।

 

भारत के लिए सबसे सफल निशानेबाज माहित संधू रहीं। जिन्होंने दो स्वर्ण और दो रजत सहित चार पदक जीते। उनके बाद अभिनव देशवाल और प्रांजलि प्रशांत धूमल ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। धनुष श्रीकांत ने भी 10 मीटर एयर राइफल सिंगल्‍स और मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते।

 

वहीं, मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने एक रजत और कांस्य पदक और कोमल मिलिंद वाघमारे ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए। अनुया प्रसाद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

 

जबकि शौर्य सैनी ने 50 मीटर थ्री पोज़िशन में रजत और कुशाग्र सिंह राजावत ने 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।