अगस्त 11, 2025 3:56 अपराह्न

printer

भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

भारत ने संभावित परमाणु खतरे पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा है कि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा।