मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 12, 2024 8:15 पूर्वाह्न | Bharat Space Station | India | Jitendra Singh | space station

printer

वर्ष 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ होगा: डॉ. जितेन्द्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ होगा, जबकि वर्ष 2040 तक कोई भारतीय नागरिक चांद पर उतरेगा। नई दिल्ली में ‘सभी विज्ञान मंत्रालयों की उपलब्धियों’ पर आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए अंतरिक्ष सुधारों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसरों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि अब तक भारत से चार सौ 32 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत पिछले 10 वर्षों में प्रक्षेपित किए गए हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने विज्ञान के प्रति बहु-विषयक दृष्टिकोण के लिए सरकार के दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विभिन्न क्षमताओं में विज्ञान के अनुप्रयोग के माध्यम से जैव प्रौद्योगिकी, जैव-अर्थव्यवस्था, भू-स्थानिक कार्यक्रमों, रक्षा और कृषि में प्रगति की है।