नवम्बर 28, 2024 6:42 पूर्वाह्न | HockeyIndia | MensJuniorAsiaCup24

printer

पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में आज भारत का सामना जापान से

ओमान की राजधानी मस्कट में, पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के पहले मैच में, कल भारत ने थाईलैंड को 11-शून्य से हरा दिया। भारत की ओर से अरजीत सिंह हुंदल, सौरभ आनंद कुशवाहा और गुरजोत सिंह ने दो-दो गोल किए। अर्शदीप सिंह, शारदा नंद तिवारी, दिलराज सिंह, रोहित और मुकेश टोप्पो ने एक-एक गोल किया।

प्रतियोगिता में आज भारत का सामना जापान से होगा।