नवम्बर 16, 2024 1:05 अपराह्न

printer

एशियाई महिला हॉकी चैम्पियनशिपः बिहार में आज भारत का सामना चीन से होगा

बिहार में, एशियाई महिला हॉकी चैम्पियनशिप में आज भारत का सामना चीन से होगा। मैच शाम चार बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। पिछले मुकाबले में बृहस्‍पतिवार को भारत ने थाईलैण्‍ड को 13-0 से हराया था, जबकि चीन ने जापान को 2-1 से पराजित किया था।

 

इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अबतक अपराजेय हैं। अन्‍य मैचों में, आज सवा 12 बजे मलेशिया का सामना जापान से और ढाई बजे दक्षिण कोरिया का मुकाबला थाईलैण्‍ड से होगा।