मार्च 26, 2026 11:29 पूर्वाह्न

printer

सैफ अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता में आज भारत का सामना पाकिस्तान से होगा

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ -सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत की पुरुष टीम आज माले में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप बी के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम शनिवार को अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश से खेलेगी।