मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 22, 2024 9:54 पूर्वाह्न

printer

भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने क्वाड साइबर चुनौती को जारी रखने की घोषणा की

 
 
भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने जिम्मेदार साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, सार्वजनिक संसाधनों को बढ़ावा देने और साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए क्वाड साइबर चुनौती को जारी रखने की घोषणा की है।
 
कल एक प्रेस विज्ञप्ति में अमरीका के विदेश विभाग ने कहा कि “क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप के तत्वावधान में जिम्मेदार साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, सार्वजनिक संसाधनों को बढ़ावा देने और साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमारे संयुक्त अभियान, क्वाड साइबर चुनौती को जारी रखने की घोषणा की गई है। इस वर्ष की चुनौती का विषय साइबर सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देना और एक मजबूत कार्यबल का निर्माण करना है।
 
इससे पहले 2023 में क्वाड ने अपने देशों में साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए एक सार्वजनिक अभियान ‘क्वाड साइबर चैलेंज शुरू किया था। अमरीका के विदेश विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अक्टूबर को अमरीका ने व्हाइट हाउस में एक क्वाड साइबर चैलेंज कार्यक्रम की मेजबानी की थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के अधिकारी शामिल हुए थे।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला