सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने से दोनों देशों के बीच विकास और सहयोग के नए मार्ग खुलेंगे। श्री गडकरी ने इस समझौते को सफल बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के आपसी विश्वास को बढा़एगा और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार करेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से भारत और अमरीका के लिए गहन व्यापार, निवेश तथा साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 12:14 अपराह्न
भारत-अमरीका व्यापार समझौता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी