नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया – एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते की सराहना करते हुए इसे नवाचार का इंजन बताया है। नई दिल्ली में संवाददताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रौद्योगिकी, श्रम और इलेक्ट्रॉनिक निर्यात के क्षेत्र में दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से हितकारी है। श्री चौहान ने कहा कि इस समझौते से वेनेजुएला के तेल तक पहुंच का महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल उद्योग जगत, सेवा क्षेत्र और सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 12:10 अपराह्न
भारत-अमरीका व्यापार समझौता नवाचार का इंजन: सीईओ, एनएसई