फ़रवरी 3, 2026 1:43 अपराह्न

printer

भारत-अमरीका व्यापार समझौता, साझा समृद्धि और वैश्विक विश्वास का नया अध्याय: केंद्रीय मंत्री, अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय महिला तथा बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए इसे साझा समृद्धि और वैश्विक विश्वास का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ पहल में विश्वास, सहयोग और अंतरराष्ट्रीय भरोसे को मजबूत करेगा तथा निवेश, नवाचार और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ एम.एस.एम.ई. और महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए नए वैश्विक बाजार अवसर खोलेगा।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने भी ऐतिहासिक समझौते पर दोनों देशों के नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह करार समान विचारधारा वाले दो लोकतंत्रों की साझा समृद्धि को दर्शाता है और किसानों, एम.एस.एम.ई. उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए नए अवसर पैदा करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को गति देगा।