भारतीय उद्योग परिसंघ – सीआईआई ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते को दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। परिसंघ के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने कहा कि इस कदम से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि होगी और रोजगार सृजन के साथ सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश संबंधों को विस्तार देने के लिए भारत तथा अमरीका की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 1:46 अपराह्न
भारत-अमरीका व्यापार समझौता, रणनीतिक आर्थिक साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: सीआईआई