आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भारत और अमरीका के बीच हुए व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है। श्री नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समझौते के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी।
मुख्यमंत्री ने इसे दूरदर्शी बताते हुए कहा है कि समझौते से भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से आंध्र प्रदेश सहित देश के युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे। श्री नायडू ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।