फ़रवरी 3, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

भारत-अमरीका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए बड़ी जीत: अमरीका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में भारत-अमरीका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए बड़ी जीत है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और उसके लोगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होंगे। श्री क्‍वात्रा ने कहा कि आज की घोषणा भारत-अमरीका साझेदारी के बीच नए दौर की शुरुआत है।