सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समझौते को पारस्परिक लाभ का सौदा बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और अमरीका के पास शांति तथा विकास के लिए मिलकर काम करने की अपार क्षमता है। श्री वैष्णव ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के नागरिक और उद्योग जगत के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि अमरीका और भारत की क्षमताएं एक-दूसरे की पूरक हैं और वे मिलकर ऐसी प्रौद्योगिकी तथा ऐसे समाधान विकसित कर सकते हैं, जिनसे विश्व को लाभ होगा।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 1:19 अपराह्न
भारत-अमरीका व्यापार समझौता, पारस्परिक लाभ का सौदा: केंद्रीय मंत्री, अश्विनी वैष्णव