भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों सहित व्यापक आर्थिक और तकनीकी समझौतों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमरीका के आर्थिक मामलों के विदेश उप सचिव जैकब एस हेलबर्ग के बीच हुई चर्चा में इन विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
भारत ने फरवरी में ए.आई इम्पैक्ट समिट के दौरान औपचारिक रूप से पैक्स सिलिका में शामिल होकर अमरीका के साथ ऐतिहासिक तकनीकी समझौता किया है। यह समझौता आपूर्ति श्रृंखला के हर स्तर पर रणनीतिक साझेदारी और समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देता है। श्री मिसरी तीन दिन की अमरीका यात्रा पर हैं।