मई 1, 2026 8:04 अपराह्न | Piyush Goyal

printer

भारत-यूएई सीईपीए के 4 साल, व्यापार 100 अरब डॉलर पार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि चार साल पहले लागू हुए भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते – सीईपीए ने भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों और अन्य व्यवसायों के लिए परिवर्तनकारी अवसर पैदा किए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध मजबूती से बढ़े हैं और 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। सेवाओं का व्यापार भी लगातार बढ़ रहा है और नए बाजार खोल रहा है तथा अधिक मूल्य प्रदान कर रहा है। श्री गोयल ने यह भी बताया कि रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विस्तार से ठोस लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यूएई से आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और भारत का विदेशी निवेश दोनों देशों के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों को और भी सुदृढ़ करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला