जनवरी 23, 2026 1:33 अपराह्न

printer

गल्फूड 2026 में भारत 161 प्रदर्शकों के माध्यम से विविध कृषि-खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र का करेगा प्रदर्शन

दुबई में 26 जनवरी से शुरू होने वाले गल्फूड 2026 में भारत 161 प्रदर्शकों के माध्यम से विविध कृषि-खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र का प्रदर्शन करेगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भागीदारी से वैश्विक कृषि-खाद्य व्यापार में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूती मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत पहली बार इस आयोजन में भाग ले रहा है।

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल सहित 25 राज्य इसमें भाग लेंगे। भारतीय पवेलियन इसमें प्रमुख आकर्षण होगा, जो कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की निर्यात के लिए कृषि-खाद्य और तकनीकी स्टार्टअप को बढ़ावा देने की प्रमुख पहल है। भारतीय पवेलियन में आठ स्टार्टअप प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।