मई 4, 2025 3:10 अपराह्न

printer

विश्व बैंक मुख्यालय में 5 से 8 मई तक होने वाले विश्व बैंक भूमि सम्मेलन-2025 में वैश्विक भूमि-सुधार वार्ता का नेतृत्व करेगा भारत

भारत वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में 5 से 8 मई तक होने वाले विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 में वैश्विक भूमि सुधार वार्ता का नेतृत्व करेगा। पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में स्वामित्व योजना प्रस्तुत करेगा।

 

इस वर्ष विश्व बैंक भूमि सम्मेलन का विषय है ‘‘जलवायु कार्रवाई के लिए भूमि का स्वामित्व और पहुंच सुरक्षित करना: जागरूकता से कार्रवाई की ओर बढ़ना’’।

 

    यह सम्मेलन वैश्विक नेताओं, नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और विकास भागीदारों को भूमि का स्वामित्व सुरक्षित करने के लिए एक साथ लाएगा। भारत की विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 में भागीदारी वैश्विक ग्रामीण भूमि प्रशासन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।