जून 27, 2025 12:28 अपराह्न

printer

विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की मेजबानी करेगा भारत

भारत विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की मेजबानी करेगा। उसने प्रतिष्ठित 2029 वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की मेजबानी की दावेदारी जीत ली है। अमरीका के बर्मिंघम में डब्‍ल्‍यूपीएफजी फेडरेशन के समक्ष भारतीय प्रतिनिधियों की सशक्त दावेदारी के बाद यह घोषणा की गई। यह आयोजन गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में होगा।

 

 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे गुजरात के लिए गौरव का क्षण बताया और राज्य की वैश्विक खेल स्थल के रूप में बढ़ती साख पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्‍य को इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है।

 

 

विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में है, जिसमें 70 से अधिक देशों के हजारों पुलिस अधिकारी, अग्निशमन कर्मी और त्वरित कार्रवाई करने वाले कर्मी भाग लेते हैं। इस आयोजन की सफल मेजबानी गुजरात को विश्व स्तरीय खेल आयोजनों के प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित करेगी।