सितम्बर 11, 2025 12:31 अपराह्न

printer

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के बयानों को झूठा और बेबुनियाद बताया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए उसके बयानों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।

 

जिनेवा में परिषद के 60वें सत्र के दौरान भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को प्रायोजित करने और दुष्प्रचार फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। श्री त्‍यागी ने पुलवामा, उरी, पठानकोट और मुंबई सहित हाल ही में हुए पहलगाम हमले का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन को भी पनाह दी थी।

 

भारत ने पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और इस्लामिक सहयोग संगठन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला