जनवरी 27, 2026 12:36 अपराह्न

printer

अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के सुपर सिक्‍स चरण में भारत का मुकाबला जिम्‍बाब्‍वे से

अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के सुपर सिक्‍स चरण में आज भारत का मुकाबला जिम्‍बाब्‍वे से होगा। यह मुकाबला बुलवायों के क्‍वीनस स्‍पोर्टस क्‍लब स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। जिम्‍बाब्‍वे की अंडर-19 टीम में चुनौतीपूर्ण ग्रुप चरण के बाद सुपर सिक्‍स में प्रवेश किया है। उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं भारत अंडर-19 टीम टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अमरीका, बांग्‍लादेश और न्‍यूजीलैंड को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला