पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत से बांग्लादेश को लगभग 5 हजार मीट्रिक टन डीजल आपूर्ति

पश्चिम एशिया में तनाव से ईंधन आपूर्ति में व्‍यवधान के बीच भारत से बांग्लादेश को लगभग पांच हजार मीट्रिक टन डीजल की आपूर्ति की जा रही है। बांग्लादेश पेट्रोलियम निगम-बीपीसी ने बताया कि बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से असम के नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड से कल दोपहर से डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। प्रति घंटे लगभग 113 मीट्रिक टन डीजल की आपूर्ति हो रही है। 
131 किलोमीटर लंबी यह सीमा पार पाइपलाइन भारत के सिलीगुड़ी मार्केटिंग टर्मिनल को उत्तरी बांग्लादेश के परबतीपुर डिपो से जोड़ती है। भारत इस पाइपलाइन के माध्यम से बांग्लादेश को प्रतिवर्ष लगभग एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन डीजल की आपूर्ति करता है। उम्मीद है कि यह नवीनतम खेप उत्तरी बांग्लादेश में बिजली उत्पादन, परिवहन और कृषि के लिए पर्याप्त ईंधन भंडार बनाए रखने में मदद करेगी। इस बीच, बांग्लादेश ने अगले चार महीनों में इसी पाइपलाइन के माध्यम से भारत से अतिरिक्त 50 हजार मीट्रिक टन डीजल आयात करने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर विचार किया जा रहा है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला