मई 5, 2026 2:03 अपराह्न

printer

भारत और सूडान ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

भारत-सूडान विदेश कार्यालय परामर्श का नौवां दौर कल पोर्ट सूडान में आयोजित किया गया। परामर्श की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका मामलों के संयुक्त सचिव और सूडान के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के अवर सचिव ने की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों देशों ने पिछली भारत-सूडान विदेश कार्यालय परामर्श के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापार, क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन, कृषि और लघु तथा मध्यम उद्यमों पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।