अप्रैल 30, 2026 2:24 अपराह्न

printer

भारत ने 256.1 गीगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग सफलतापूर्वक पूरी की: नवीकरणीय ऊर्जा प्रल्हाद जोशी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत ने अप्रैल महीने में 256.1 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग को बिना किसी कमी के सफलतापूर्वक पूरा किया है। श्री जोशी ने कहा कि इस उपलब्धि में सौर ऊर्जा की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की ऊर्जा एक संरचनात्मक बदलाव को दर्शाती है, जहां स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोत ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं और बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला