मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

 
 
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। भारत ने पाकिस्‍तान को अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर एक विफल देश बताया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन क्षितिज त्यागी ने जिनेवा में पाकिस्तान के नेताओं पर अपने सैन्य-आतंकवादी परिसर से झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के वर्षों में क्षेत्र की उल्लेखनीय राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ, हमेशा भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा।
 
 
श्री त्यागी ने इस्लामिक सहयोग संगठन को इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान की निंदा की और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का समय एक ऐसा देश बर्बाद करता है जो अस्थिरता पर पनपता और अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर रहता है। उन्होंने कहा कि भारत का ध्यान लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने पर केंद्रित है, जिससे पाकिस्तान को सीख लेनी चाहिए।