जुलाई 2, 2024 10:10 पूर्वाह्न | India | wrestling

printer

अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहा भारत

 
 
भारत 23 वर्ष से कम उम्र के पहलवानों की एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहा। जॉर्डन के अम्‍मान में भारत के युवा पहलवानों ने फ्री स्‍टाइल कुश्‍ती में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते।

अभिमन्यु ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में, जोंटी कुमार ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में, साहिल जगलान ने 97 किलोग्राम भारवर्ग और अनिरुद्ध कुमार ने 125 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रोहित ने 65 किलो और जयदीप ने 74 किलो वर्ग में रजत पदक जीते। शुभम ने 57 किलो और अमित ने 79 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
 
प्रतिष्ठित एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कजाख्‍स्‍तान दूसरे और किर्गिज़स्तान तीसरे स्थान पर रहा।