मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 14, 2024 8:19 पूर्वाह्न | Horse Riding | Shruti Vora

printer

भारत की श्रुति वोरा ने घुड़सवारी में रचा इतिहास, थ्री-स्टार ग्रां प्री स्पर्धा जीतने वाली पहली भारतीय घुड़सवार बनीं

भारत की श्रुति वोरा ने घुड़सवारी में थ्री-स्टार ग्रां प्री स्पर्धा जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय घुड़सवार हैं। श्रुति ने स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित एफ. ई. आई. ड्रेसेज विश्व कप में 67.761 अंक हासिल किए।

भारतीय घुड़सवारी महासंघ के सचिव कर्नल जयवीर सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा कि श्रुति के प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। श्रुति वोरा ने ड्रेसेज वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 और 2010 तथा 2014 के एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला