मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 14, 2024 9:12 अपराह्न | Floods | India | Nigeria | relief materials

printer

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भेजी राहत सामग्री

भारत ने नाइजीरिया में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 60 टन की और राहत सामग्री भेजी जाएगी। सहायता में भोजन, सोने के लिए चटाई, कंबल, जल शोधन सामग्री और अन्य राहत सामग्री शामिल है।