दिसम्बर 4, 2025 5:53 अपराह्न | India-Russia Special Strategic Partnership

printer

भारत–रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी समय की कसौटी पर खरी: पीयूष गोयल

वाणिज्य और  उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने  कहा  है कि विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का दर्जा प्राप्त- भारत-रूस संबंध,  समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं है। नई दिल्ली में भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि यह संबंध दशकों से चली आ रही अटूट एकजुटता का प्रमाण है, जिसने बदलती दुनिया की अनिश्चितताओं को भी झेला है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक विश्वसनीय, भरोसेमंद और दूरदर्शी साझेदार है जो सह व्यापार का विस्तार करने और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए काम कर रहा है।
 
श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत और उसकी अर्थव्यवस्था ने चुनौतियों का सामना करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है और वैश्विक स्तर पर  पांच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। चार श्रम संहिताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्‍होंने कहा कि ये संहिताएं मुख्य रूप से कामगारों के लिए बेहतर सौदे, बेहतर वेतन, उच्च राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी और गिग श्रमिकों तथा संविदा श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित हैं।