मार्च 22, 2026 7:44 पूर्वाह्न

printer

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन-2026 : तीसरे दिन आयोजित की गई भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 के तीसरे दिन कल नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक आयोजित की गई। विद्युत मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मलावी के ऊर्जा एवं खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा और कई अफ्रीकी देशों के मंत्री एवं औद्योगिक नेता उपस्थित रहे।

 

चर्चा में ठोस परिणामकारी तथा संरचित और कार्योन्मुखी साझेदारी द्वारा भारत-अफ्रीका सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनी। विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने वैश्विक ऊर्जा संपर्क के परिवर्तनकारी उपाय के तौर पर ‘एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड’ की परिकल्पना का उल्लेख किया।

 

साथ ही कहा कि भारत और अफ्रीका वैश्विक जनसंख्या के लगभग एक तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा उनकी समावेशी, न्यायसंगत और भविष्य के विकास की समान आकांक्षाएं हैं।