मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 9, 2024 7:28 अपराह्न

printer

भारतीय डाक ने अंटार्कटिका के पेंगुइन की तस्वीर वाले पोस्टकार्ड का एक विशेष-सेट जारी किया

भारतीय डाक ने आज अंटार्कटिका के पेंगुइन की तस्वीर वाले पोस्टकार्ड का एक विशेष सेट जारी किया। ये पोस्टकार्ड 44वें अंटार्कटिका अभियान के तहत भारतीय शाखा डाकघर और मैत्री डाकघर से संचार मंत्रालय की सचिव (डाक) वंदिता कौल के हाथों मुंबई तक पहुँचाए जाएँगे।

 

अंटार्कटिका मैत्री डाकघर और भारती डाकघर से राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र-एनसीपीओआर के निदेशक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

वंदिता कौल ने इस बात पर जोर दिया कि डाक विभाग भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।