पेरिस पैरालंपिक में भारत ने कल 5 पदक जीते, इसके साथ ही पदकों की कुल संख्या 20 हो गई जो पैरालंपिक के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 के टोक्यो पैरालिंपिक्स में था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 19 पदक जीते थे।
कल दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 दौड़ में कांस्य, शरद कुमार ने रजत और मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों की ऊंची कूद – टी-63 में कांस्य पदक जीता था। पुरुषों की भाला फेंक F46 में भारत ने अजीत सिंह के रजत और सुंदर गुर्जर के कांस्य के साथ दो पदक जीते। सातवें दिन आज भारतीय दल कई स्पर्धाओं में भाग लेगा।