भारत, विश्व में दोपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में चीन से आगे हो गया है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के रिकार्ड के अनुसार वर्ष 2023 में चीन मे 1 करोड 66 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बेचे गये, जबकि भारत में एक करोड़ 70 लाख से अधिंक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया गया।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री कुमारस्वामी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान देश में लगभग नौ लाख 50 हजार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का विनिर्माण किया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान देश में 92 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक यात्री वाहन और करीब 6 लाख 33 हजार इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का निर्माण किया गया था।