दूरसंचार विभाग ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आज नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दूरसंचार और एआई पर दो महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया। पहले सत्र का शीर्षक था “जनरेटिव एआई और भविष्य के नेटवर्क”।
इसमें उद्योग और सरकार के प्रमुख प्रतिनिधियों ने दूरसंचार अवसंरचना पर जनरेटिव एआई के परिवर्तनकारी प्रभाव पर विचार-विमर्श किया। दूसरे सत्र का शीर्षक था “सार्वभौमिक डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से एआई संचालित भारत”। इस सत्र में इस बात पर चर्चा हुई कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता किस प्रकार ग्राहकों के लिए भारत की डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है, क्षमता निर्माण कर रही है और दूरसंचार धोखाधड़ी से निपटने में एआई का उपयोग कर रही है।