भारत और मलेशिया राजस्थान के रेगिस्तान में हरिमौ शक्ति नाम के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में भाग ले रहे हैं। यह इस अभ्यास की पांचवीं कडी है जो 18 दिसम्बर तक चलेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय-सात के अन्तर्गत पारंपरिक अभियानों का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं में समन्वय करना है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान हेलीपैडों को सुरक्षित करने और हताहतों को निकालने के लिए अभ्यास करेंगे।