मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए कतर में भारत के दूतावास ने कतर में सभी भारतीय नागरिकों के लिए सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है। दूतावास ने अपने परामर्श में सभी भारतीय नागरिकों को समय-समय पर दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी किये जाने वाले परामर्श तथा ताजा समाचारों पर ध्यान देने को कहा है। दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को जनहित में स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाली आपातकालीन चेतावनी पर ध्यान देने का आग्रह किया है। सभी भारतीय नागरिकों को सैन्य ठिकानों से दूर रहने और अपने घरों में रहने का भी आग्रह किया गया है। दूतावास ने सभी नागरिकों को बाहर नही जाने या बहुत जरूरी न हो तो जोखिम भरे स्थानों से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। किसी प्रकार की आपातकालीन स्थति में भारतीय नागरिक दोहा में भारतीय दूतावास के चौबीसों घंटे हेल्प लाइन नम्बर +0 0 9 7 4-5 5 6 4 7 5 0 2 और e-mail cons.doha@mea.gov.in. पर संपर्क कर सकते हैं।
News On AIR | फ़रवरी 28, 2026 4:57 अपराह्न | India issues an advisory
कतर में भारतीयों के लिए सुरक्षा परामर्श, सैन्य ठिकानों से दूर रहने की सलाह