मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 12:55 अपराह्न

printer

वेव्‍स के माध्यम से रचनात्मक महाशक्ति बनने और दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार भारत: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भारत मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन अर्थव्यवस्था भारत और महाराष्ट्र के लिए नया विकास इंजन है। श्री फडणवीस ने कहा कि इस वेव्‍स शिखर सम्मेलन के माध्यम से भारत एक रचनात्मक महाशक्ति बनने और इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। यह शिखर सम्मेलन केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है।
 
 
इस अवसर पर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत का मनोरंजन और सांस्कृतिक उद्योग सिर्फ एक सॉफ्ट पावर नहीं है, बल्कि असली ताकत है। उन्होंने कहा कि वेव्स सपने देखने वालों, निर्माताओं और बदलाव लाने वालों का स्थान बनेगा। श्री अंबानी ने वेव्स को रचनात्मकता और दुनिया को आगे बढ़ाने वाले विचारों की शक्ति का एक भव्य उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग आज 28 बिलियन डॉलर का हो चुका है और अगले दशक में यह 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है। श्री अंबानी ने कहा कि वेव्स वैश्विक मंच पर भारत की आवाज को बुलंद कर रहा है।